दिल्ली में एक फरवरी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ताबड़तोड़ जनसभाएं होंगी
बीजेपी के स्टार प्रचारकों में शामिल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली के चुनावी दंगल में उतरने जा रहे हैं | प्रचार में अब कुछ दिन ही बचे हैं ऐसे में एक फरवरी से ही अगल-अलग विधानसभाओं में Yogi Adityanath की ताबड़तोड़ जनसभाएं होंगी | गौरतलब है कि दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होना है | जिसके नतीजे 11 फरवरी को घोषित होंगे | योगी आदित्यनाथ की 1 फरवरी को पहली सभा दोपहर 12 बजे से करावल नगर और मुस्तफाबाद विधानसभा के लिए होगी | वहीं, दूसरी जनसभा आदर्श नगर विधानसभा में होगी | जबकि तीसरी सभा नरेला और चौथी सभा रोहिणी में होगी | तय कार्यक्रम के तहत 2 फरवरी को बीजेपी के फायर ब्रांड नेताओं से शुमार योगी आदित्यनाथ ओखला विधानसभा में प्रचार करेंगे | जबकि, दूसरी सभा तुगलकाबाद विधानसभा में होगी |
सूत्रों के हवाले से खबर है कि बीजेपी मुख्यमंत्री योगी की लोकप्रियता को देखते हुए उनकी रैलियों की संख्या बढ़ा सकती है | बता दें कि, दिल्ली में पूर्वांचल के लोग की संख्या अच्छी खासी है | ऐसे में बीजेपी यहां वोटरों को साधने के लिए योगी को उतार रही है |
























