Headline



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र कार्यालय का पता बदल गया

Medhaj News 19 Feb 20 , 06:01:40 Governance

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र कार्यालय का पता बदल गया है | संसदीय क्षेत्र कार्यालय का नया पता अब बृज कृपा, 194 जवाहर नगर, विस्तार कॉलोनी, भेलूपुर, वाराणसी हो गया है | इससे पहले संसदीय क्षेत्र कार्यालय का पता रविंद्रपुरी कॉलोनी था | वर्ष 2014 में जब गुजरात के तात्कालिक मुख्यमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने वाराणसी संसदीय सीट से जीत हासिल की तब उनका संसदीय कार्यालय शहर के भेलूपुर क्षेत्र के रविंद्रपुरी कॉलोनी में खुला | इसे मिनी पीएमओ के नाम से भी जाना जाता था | बताया जाता है कि रविंद्रपुरी स्थित कार्यालय में उत्तर प्रदेश के मंत्री से लेकर केंद्र तक के मंत्रियों ने जनता की समस्याओं की सुनवाई की | लेकिन 6 वर्षों के लंबे वक्त के बाद अब पीएम मोदी के संसदीय कार्यालय भवन की लीज खत्म हो गई है और यही कारण है कि कार्यालय का पता भी बदल गया है | नया कार्यालय भेलूपुर क्षेत्र में ही जवाहर नगर के विस्तार कॉलोनी के बृज कृपा नाम के भवन में खोला गया है |





यहां मंगलवार से पूजा-पाठ के बाद रोज की तरह जनसुनवाई का काम शुरू हो गया है | वाराणसी भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि पुराना कार्यालय किराए पर था और नया भी किराए पर लिया गया है | उन्होंने बताया कि पुराना कार्यालय संभवत: लीज खत्म होने की वजह से हटाना पड़ा | यादव ने बताया कि जब तक गुलाब बाग स्थित क्षेत्रिय कार्यालय पूरी तरह बनकर तैयार नहीं हो जाता तब तक नई जगह पर कार्यालय चलता रहेगा | गुलाब बाग स्थित क्षेत्रिय कार्यालय के बन जाने के बाद पीएम मोदी का संसदीय कार्यालय भी स्थाई रूप से यहां शिफ्ट हो जाएगा | कार्यालय के बदले जाने के को लेकर पार्टी द्वारा किसी प्रकार का प्रचार नहीं किया गया है, बल्कि पुराने कार्यालय के बाहर ही एक नोटिस लगा दी गई है | जिससे वहां आने वाले लोगों को नए पते की जानकारी मिल जाए |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • मैं हूँ बहता चला

    • जज़्बा

    • जीत लेंगे हम

    • अनिश्चित समय

    • सीख रही हूँ