Kumbh 2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौवें वाइब्रेंट गुजरात समिट का उद्घाटन किया

Medhaj News 18 Jan 19 , 06:01:39 Governance

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गांधीनगर के महात्मा मंदिर परिसर में नौवें वाइब्रेंट गुजरात समिट का उद्घाटन किया। उद्घाटन में मोदी ने कहा की वाइब्रेंट समिट अब ग्लोबल इवेंट हो गया है। इस समिट ने आत्मविश्वास बढ़ाने का काम किया है। हम सहयोगी राष्ट्रों और साझीदारों का स्वागत करते हैं। यह समिट ना केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व के लिए अहमियत रखती है। भारत अब व्यापार के लिए पहले से कहीं ज्यादा अच्छी तरह से तैयार है। हमने अपनी टीम से ज्यादा मेहनत करने के लिए कहा है, ताकि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की टॉप 50 लिस्ट में हम शामिल हो सकें।





हमारी सरकार के पूरे कार्यकाल के दौरान औसत जीडीपी ग्रोथ 7.3% रही। 1991 से लेकर अब तक की किसी भी सरकार से यह ग्रोथ बेहतर है। हमने युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए उद्योगों-कारखानों को प्रमोट किया। मेक इन इंडिया जैसी पहल को सरकार के डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया जैसे कार्यक्रमों से समर्थन दिया गया। वाइब्रेंट समिट की शुरुआत साल 2003 में हुई थी। पिछले सम्मेलनों के दौरान 70 हजार से ज्यादा एमओयू हुए हैं, जबकि वास्तविक निवेश का स्पष्ट आंकड़ा जारी करने से सरकार टालती आ रही है।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • *आज़ाद भारत के बंधे नागरिक *

    • एक दिन जब आएगा

    • सबसे कीमती है क्या?

    • जीवन की कुछ सच्ची बातें

    • "स्त्रियों-जियो खुद के लिए भी"