Kumbh 2019

शांति की खोज में वृंदावन की गलियों में भटक रहे है लालू यादव के बेटे

medhaj news 16 Jan 19 , 06:01:39 Governance

मथुरा। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पुत्र एवं सूबे के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव आत्म शांति की खोज में वृंदावन की गलियों में डोल रहे है। वह ब्रज के पारंपरिक पोशाक में इस्काॅन मंदिर सहित अन्य मंदिरों के दर्शन कर ब्रजवास की अनुभूति कर रहे हैं। बिहार से आए तेज प्रताप यादव चैतन्य विहार स्थित वृंदा पैलेस होटल में ठहरे। सुबह उन्होंने इस्काॅन मंदिर, बांके बिहारी मंदिर सहित कई मंदिरों में प्रभु दर्शन किए। वह सफेद कुर्ता धोती पहने हुए थे।





गले में तुलसी की दो कंठी और जनेऊ था। उनके सिर पर वल्लभकुली तिलक लगा था। गले में नीले रंग की माला-झोली थी। पैरों में बगैर कुछ पहने ही सड़कों पर घूमकर उन्होंने मंदिरों के दर्शन एवं अर्चना की। प्रभु दर्शन के बाद चैतन्य विहार में प्राॅपर्टी डीलर धनंजय सिंह से उन्होंने मुलाकात की। उन्होंने बताया कि वह एक दिन और एक रात वृंदावनवास करने के बाद पहले इटावा और उसके बाद फिर लखनऊ जा रहे हैं। इसके बाद 18 जनवरी को फिर से वृंदावन आने की संभावना जताई। उन्होंने कहा कि वृंदावनवास करने से आत्म शांति का अनुभव होता है। यहां आज भी भगवान राधाकृष्ण का अनुभव होता है।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • एक दिन जब आएगा

    • सबसे कीमती है क्या?

    • जीवन की कुछ सच्ची बातें

    • "स्त्रियों-जियो खुद के लिए भी"

    • ख़ामोशी