आगरा रैली में क्यों कहा चौकीदार अभी जाग रहा है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा की जनसभा में आमजन के दिलों को छू लिया। उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। अपनी योजनाओं खासकर गरीब सवर्णो को आरक्षण आयुष्मान भारत योजनाओं का बखान किया। उन्होंने कहा कि चैकीदार जाग रहा है। जब जांच एजेंसियां इनके कर्मों का हिसाब मांग रही हैं| तब सब एक साथ हो रहेे हैं। मोदी ने गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि जो एक-दूसरे का मुंह देखना पसंद नहीं करते थे | आज हाथ मिला रहे हैं क्योंकि उन्हें चौकीदार का डर है। चौकीदार को दूर से ही देखकर घबरा जाते हैं। वे चाहते हैं कि चौकीदार चला जाए फिर अपना हिसाब-किताब देख लेंगे। उनकी कोशिश चौकीदार को निकालने की है। चौकीदार जब तक रहेगा जीना मुश्किल कर देगा लोकसभा में कल ऐतिहासिक बिल पास किया गया। आजादी के इतने दशकों बाद गरीबी के कारण बढ़ी असामनता को स्वीकार करते हुए उसका समाधान खोजने का प्रयास किया गया। सामान्य श्रेणी के गरीब परिवारों को शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी सेवा में आरक्षण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया।
मोदी कहा आयुष्मान भारत योजना में हर दिन करीब दस हजार गरीबों का प्रतिदिन इलाज हो रहा है। 100 दिनों के अंदर ही करीब सात लाख गरीबों को इसका लाभ मिला। ये वे लोग हैं जो अब तक पैसों के अभाव में बीमारी में घुट-घुट कर जी रहे थे। जल्द ही देशभर में अच्छे अस्पतालों का चेन होगी प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज का विस्तार किया जा रहा है। यहां सुपर स्पेशिलिटी विंग बनाने के साथ बेड बढ़ाए जा रहे हैं। आगरा देश के उन शहरों में हैं जहां स्मार्ट सुविधाएं शुरू हो रही हैं। यहां के सीवरेज सिस्टम को भी विकसित किया जा रहा है। 1216 सीसीटीवी कैमरों से पूरे शहर की निगरानी आगरा में होगी। इसके लिए माॅनिटरिंग कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। ये सुरक्षा की भी गारंटी देगा और शहरभर में सफाई व्यवस्था पर भी नजर रखेगा।
















