सीजेरियन बच्चों में होती है, मोटापे की ज्यादा शिकायत

मेधज न्यूज  |  Health  |  22 Dec 16,18:04:40  |  
dfdg.png

सीजेरियन के माध्यम से पैदा हुए बच्चों में मोटापे का खतरा उन बच्चों की तुलना में अधिक होता है जो सामान्य रूप से पैदा होते हैं।

अमेरिका के लुसियाना के न्यू ऑरलीअन्स में हुए अमेरिकन हर्ट एसोसिएशन्स साइंटिफिक सेंस 2016 की रिर्पोट के मुताबिक सीजेरियन से पैदा हुए बच्चों में मोटापे का खतरा 40 फीसदी अधिक होता है।

इसे भी पढ़ें- वोदका के अनजान फायदों से कहीं आप भी तो अनजान नहीं...

शोधकर्ताओं ने बताया कि यह खतरा तब और भी बढ़ जाता है जब मां भी मोटापे का शिकार होती है। इसमें सिफारिश की गई है कि मोटापे की शिकार माताओं को बच्चे की सामान्य डिलीवरी ही करनी चाहिए, इससे बच्चे में मोटापे का खतरा टल सकता है।

हालांकि, मोटी महिलाओं के बच्चे भी अक्सर मोटे ही होते हैं चाहे वह सामान्य तरीके से पैदा हों या सीजेरियन, लेकिन शोधकर्ताओं का कहना है कि सीजेरियन से पैदा हुए बच्चों में आगे भी मोटापे का खतरा बढ़ जाता है।

शोध प्रमुख और मैरीलैंड के बाल्टीमोर में स्थित जॉन्स हॉपकिंग्स यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर नोएड म्यूलर ने कहा, "हमारा मानना है प्राकृतिक रूप से बच्चे के जन्म के दौरान वे योनी के रास्ते में मौजूद लाभकारी माइक्रोब के संपर्क में आते हैं, इससे ही फर्क पड़ता है।और ये माइक्रोब बच्चे के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं, जिसमें चयापचय में वृद्धि और प्रतिरक्षा प्रणाली का प्रशिक्षण शामिल है।"