चाय का अत्याधिक सेवन है सेहत के लिए हानिकारक, जानें कैसे...

मेधज न्यूज  |  Health  |  20 Dec 16,18:07:23  |  
tea_with_milk_2.jpg

बेशक आपकी सुबह की शुरुआत गर्मागर्म चाय के कप के साथ होती है और इसके अलावा भी आप चाय पीना पसंद करते होंगे। चाय का शौकीन होना ठीक है, लेकिन क्या आप जानते हैं चाय पीने से कई गंभीर रोग आपको घेर सकते है।

इसे भी पढ़ें- गलती से भी हर्बल चाय बनाते समय ये गलतियां ना करें!

आईए जानते हैं चाय किस तरह आपके सेहत के लिए खतरनाक है-

-चाय में उपलब्ध कैफीन हृदय पर बुरा प्रभाव डालती है, अत: चाय का अधिक सेवन हृदय के रोग को उत्पन्न करता है। चाय में कैफीन तत्व छ: प्रतिशत मात्रा में होता है, जो रक्त को दूषित करने के साथ शरीर के अवयवों को कमजोर भी करता है।

-चाय पीने से हमारा खून गन्दा हो जाता है और चेहरे पर लाल फुंसियां निकल आती है।

-जो लोग चाय बहुत पीते है उनकी आंतें खराब हो जाती है। चाय से कब्ज की शिकायत हो जाती है और मल निष्कासन में कठिनाई आती है,चाय से कमजोरी और पेट में गैस भी होती है।

-चाय पीने से अनिद्रा की शिकायत भी बढ़ती जाती है चाय से न्यूरोलाजिकल गड़बड़ियां आ जाती है।

- खासतौर पर रेलवे स्टेशनों या टी स्टालों पर बिकने वाली चाय का सेवन न करें तो बेहतर होगा क्योंकि वे बर्तन को साफ किये बिना कई बार इसी में चाय बनाते रहते हैं जिस कारण कई बार चाय विषैली हो जाती है व चाय को कभी भी दोबारा गर्म करके नही पीना चाहिऐ।

इसे भी पढ़ें- ज्यादा ग्रीन टी पीने से बिगड़ेगा आपका स्वास्थ्य