हुडी पहन कर संसद पहुंचे अनुराग ठाकुर PM बोले : Looking Good
नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने को लेकर एक कैंपेन चलाया जा रहा है। इसमें नमो अगेन लिखी हुडी पहनने का चैलेंज दिया जा रहा है। कल अनुराग ठाकुर ऐसी ही हुडी पहनकर संसद पहुंचे। इसकी सोशल मीडिया पर भी लोगों ने जमकर तारीफ की। अनुराग के ट्वीट पर मोदी ने री-ट्वीट किया, ‘Looking Good’

बीजेपी आमतौर पर प्रचार-प्रसार के लिए एक अनोखा तरीका अपनाती रही है। अनुराग की फोटो को नमो मर्चेंडाइज ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया था। वहीं, इस फोटो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रिट्वीट किया। नमो मर्चेंडाइज नरेंद्र मोदी के शॉर्ट फॉर्म 'नमो' लिखी वस्तुओं को बेचने वाला ब्रांड है। नमो मर्चेंडाइज अपने पेज के द्वारा अपने प्रोडक्ट्स का एडवर्टिजमेंट करता रहा है। बता दें कि नमो मर्चेंडाइज पर 'नमो अगेन' की हुडी 499 रुपए में उपलब्ध है। नमो ऐप को 50 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है।






