एसपी और बीएसपी नया इतिहास लिखने को तैयार
Medhaj News 12 Jan 19 , 06:01:39 India
लोकसभा चुनाव से यूपी की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी (एसपी) और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) नया इतिहास लिखने के लिए तैयार हैं। 23 साल पुराना मतभेद भुलाकर दोनों ही पार्टियां लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान करेंगी। अखिलेश यादव के एक बयान ने यह संकेत भी दिया है कि वह बीएसपी के लिए अधिक सीटें छोड़ने के लिए भी तैयार हैं। अखिलेश ने कहा कि गठबंधन को बरकरार रखने के लिए उन्हें एक कदम पीछे भी हटाना पड़ा तो वह इसके लिए सहर्ष तैयार हैं। शनिवार को होने वाली मायावती और अखिलेश यादव की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीटों के बंटवारे को लेकर ऐलान भी संभव है।
दोनों दल गठबंधन में कांग्रेस को शामिल नहीं करेंगे और यूपी में 37-37 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। शनिवार दोपहर 12 बजे यह प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी।





