Kumbh 2019

बेस्ट कर्मचारियों की हड़ताल अभी तक है जारी

Medhaj News 12 Jan 19 , 06:01:39 India

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बेस्ट कर्मचारियों की हड़ताल लगातार पांचवें दिन भी जारी है। शुक्रवार देर शाम तक भी इस मामले का कोई हल नहीं निकल पाया। इसी बीच प्रशासन द्वारा हड़ताली कर्मचारियों को लगातार नोटिस देने और मेस्मा लगाने से नाराज उनके परिजनों ने मोर्चा संभाल लिया। हड़ताल के कारण, शुक्रवार को सिर्फ 4 बस ड्राइवर ही काम पर आए, जबकि कोई भी कंडक्टर ड्यूटी पर नहीं आया। इसी बीच परिवहन विभाग की ओर से बताया गया कि शुक्रवार को दिनभर में लगभग 1 हजार बसें निजी ऑपरेटरों द्वारा चलाई गईं। इनमें स्कूली बसें भी शामिल थीं। यूनियन के अध्यक्ष शशांक राव ने स्पष्ट किया कि बेस्ट को बीएमसी बजट में शामिल करने का प्रस्ताव मुख्य मुद्दा है, इस पर जब तक लिखित में जवाब नहीं मिलेगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी भी राजनीतिक पार्टी के पास नहीं जाएंगे। मुख्यमंत्री यदि समाधान निकालते हैं, तो उनका स्वागत है।





फडणवीस ने इस हड़ताल के विषय में कहा की घाटे में चल रही बेस्ट को सरकार से आर्थिक मदद लेने की नौबत नहीं आएगी, क्योंकि मुंबई महानगरपालिका खुद सक्षम है, लेकिन बीएमसी की ओर से अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। सरकार निश्चित ही इस मामले में दखल देगी। वही शनिवार को राज्य के मुख्य सचिव ने सुबह 11 बजे उच्च स्तरीय समिति की बैठक बुलाई है। बैठक में मुख्य सचिव डीके जैन, परिवहन विभाग और नगर विकास विभाग के सचिव के अलावा बेस्ट यूनियन के प्रतिनिधि, एमएनपी आयुक्त और बेस्ट महाप्रबंधक शामिल


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उम्मीदें

    • ज़िन्दगी और एक सवाल?

    • लक्ष्यकेंद्रित

    • व्यंग्य -“ग्रामीण विद्युतीकरण की कहानी, टिंकू ट्रांसफार्मर की जुबानी”

    • जीवन के प्रति कुछ संवेदनाएँ