Headline



कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की

Medhaj News 6 Oct 19 , 06:01:39 India

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से रविवार को मुलाकात की और दोनों देशों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी इस डेढ़ घंटे तक चली बैठक में उपस्थित थीं। हसीना से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया - शेख हसीना जी से मुलाकात हुई जिनसे दोबारा मिलने की काफी समय से इच्छा थी। गहरे निजी नुकसान एवं बुरे वक्त से उबरने की उनकी ताकत और बहादुरी एवं दृढ़ता से अपने विचारों के लिए उनका संघर्ष हमेशा से मेरे लिए एक प्रेरणा है।





शेख हसीना के कांग्रेस नेताओं की मुलाकात के दौरान दोनों देशों से संबंधित मुद्दों को उठाया गया। इससे पहले बीते शनिवार को शेख हसीना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी, जहां तीन परियोजनाओं के उद्घाटन सहित करीब सात द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर हुए थे। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना गुरुवार (3 अक्टूबर) को चार दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंची हैं। बांग्लादेश और भारत में संसदीय चुनाव होने के बाद हसीना की यह पहली भारत यात्रा है। हसीना ने गुरुवार (3 अक्टूबर) तथा शुक्रवार (4 अक्टूबर) को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक में हिस्सा लिया था।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?