Kumbh 2019

चुनाव आयोग पर भड़कीं मायावती, दलित विरोधी होने का आरोप लगाया

Medhaj News 16 Apr 19 , 06:01:39 India

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने चुनाव आयोग द्वारा उनपर अगले 48 घंटों तक किसी भी तरह के चुनाव प्रचार पर रोक लगाने को गलत बताया है | उन्होंने सोमवार को कहा कि चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कि जिस तरह से चुनाव आयोग काम कर रही है यह लोकतंत्र की हत्या जैसा है | उन्होंने इस दौरान पीएम मोदी और अमित शाह पर भी निशाना साधा | मायावती ने कहा कि चुनाव आयोग ने अमित शाह और पीएम मोदी को लोगों के बीच नफरत फैलाने की खुली छूट दी हुई है | मुझे तो ऐसा लगता है कि जब इन दोनों की बात आती है तो चुनाव आयोग अपने कान और आंख बंद कर लेती है | बसपा प्रमुख का यह बयान चुनाव आयोग की उस कार्रवाई के बाद आया है जिसके तहत मायावती पर बैन लगाया गया है | पिछले सप्ताह मायावती ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ मिलकर देवबंद में एक रैली की थी | इसी रौली के दौरान उन्होंने मुस्लिमों से अपने वोट को न बंटने देने की बात कही थी |





इसी भाषण के बाद चुनाव आयोग ने मायावती को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया था | मायावती ने कहा कि मैंने यह पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि मैनें उस रैली के दौरान किसी से भी जाति या धर्म के आधार पर वोट नहीं मांगा है | मैंने सिर्फ मुसलमानों से यह अनुरोध किया था कि वह मतदान के दौरान अपने मतों को बंटने ने दें | मैं आपको एक बार फिर बता देना चाहती हूं कि उस दिन मैंने जो कहा वह किसी जाति या धर्म के आधार पर वोट लेने के लिए नहीं कहा था | लेकिन चुनाव आयोग इस पूरे मामले को बढ़ा-चढ़ा कर देख रहा है | चुनाव आयोग द्वारा मायावती पर 48 घंटे का बैन लगाने का साफ मतलब यह है कि वह गठबंधन की आगरा में होने वाली रैली में हिस्सा नहीं ले पाएंगी | आगरा में मंगलवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा