Headline



दिल्ली में पानी की कमी, जो पानी है वो भी पीने लायक़ नही- मनोज तिवारी

Medhaj News 6 Oct 19 , 06:01:39 India

दिल्ली (Delhi) में पीने के पानी (water) को लेकर दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है | बीजेपी ने दावा किया कि दिल्ली के कई इलाकों से लिए गए पानी के सैंपल साफ़ पानी के मानकों पर खरे नही उतरते | मनोज तिवारी ने कहा कि मंत्रालयों में मिलने वाला पानी तक साफ़ नही है ऐसे में दिल्ली सरकार दिल्ली को पेरिस कहां से बनाएगी | दिल्ली में पानी की कमी तो थी ही और जो पानी है वो भी पीने लायक़ नही है | बीजेपी ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री को फ़िल्मों के रिव्यू और जनता के टैक्स के पैसे से करोड़ों के झूठे विज्ञापन देने से समय मिल जाए तो कभी अपने एकलौते विभाग पर भी ध्यान दे लीजिए |





मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में लोग ख़रीद कर पानी पी रहे हैं, और जो ग़रीब लोग पानी ख़रीद कर नहीं पी सकते वो गंदा पानी पीने को मजबूर हैं, और यह गंदे पानी की सप्लाई दिल्ली जल बोर्ड द्वारा की जा रही है जिसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?