Kumbh 2019

सब-इंस्पेक्टर की सेल्फियां सोशल मीडिया पर वायरल

Medhaj News 11 Mar 19 , 06:01:39 India

लोकसभा चुनावों का एलान हो गया है | पूरे देश में आचार संहिता लागू हो गई है | हर कहीं होर्डिंग, बैनर पोस्टर हटाए जा रहे हैं | यूपी भर में पुलिस और प्रशासन के लोग भी इसको सुनिश्चित कर रहे हैं | लेकिन उन्नाव से एक अलग ही मामला सामने आया है | उन्नाव के एक चौकी इंचार्ज ने कॉन्सटेबल को बिजली के खंबे पर बैनर होर्डिंग उतारने के लिए चढ़ा दिया | चौंकाने वाली बात ये रही कि इस दौरान चौकी इंचार्ज सेल्फी लेते रहे |





अब यही सेल्फियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं | कॉन्सटेबल के पास ना तो कोई सुरक्षा इंतजाम थे और ना ही खंबे पर चढ़ने की कोई व्यवस्था | उसके बाद भी कॉन्सेटबल ने अपने अधिकारी का आदेश माना और बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ही बिजली के खंबे पर चढ़ गया | बन्दरका चौकी इंचार्ज कमल दुबे की ये सेल्फी अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं और लोग इस बात पर हैरानी जता रहे हैं कि आखिर उन्होंने अपने मताहत को ऐसा करने पर मजबूर क्यों किया |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?