उत्तर प्रदेश : 19 लाख अभ्यर्थी जल्द ही 49568 सिपाही भर्ती का रिजल्ट देख सकेंगे
उत्तर प्रदेश पुलिस में पिछले साल अक्टूबर में निकली 49568 सिपाही भर्ती (49568 Constable recruitment) के परिणाम का इंतजार कर रहे 19 लाख अभ्यर्थी जल्द ही रिजल्ट देख सकेंगे। भर्ती बोर्ड के चेयरमैन राजकुमार विश्वकर्मा ने बताया है कि हमारा प्रयास है कि इसी महीने के अंत तक परिणाम घोषित कर दिए जाएं और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और दौड़ नवंबर के अंत या फिर दिसंबर की शुरूआत में कराई जा सके। विश्वकर्मा ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया को इसी वर्ष पूरा करने का लक्ष्य है। आपको बता दे कि सिपाही के 49,568 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पिछले साल अक्तूबर में आयोजित की गई थी। इस भर्ती के लिए परीक्षा जनवरी में 27 व 28 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में लगभग 19 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्हें पहले बताया गया था कि मार्च तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इसके बाद कहा गया कि मई और जून तक परिणाम आ सकते हैं, लेकिन जून में भी परिणाम नहीं घोषित किया जा सका। कहा गया कि बारिश का मौसम खत्म होने के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे, जिससे दौड़ में आसानी हो सके।


