कुंभ में श्रद्धालुओं के लिए बसाया गया 600 लग्जरी टेंट जानिए कितना है किराया
कुंभ मेले में देश और दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु और साधु संत पहुंच रहे हैं। है। देश विदेश से आने वाले मेहमानों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने रहने और ठहरने की उत्तम व्यवस्था की है। कुंभ में इंद्रप्रस्थम टेंट सिटी में इन लग्जरी टेंट का निर्माण किया गया मेला में बने टेंट सिटी में हिंदू श्रद्धालुओं और संतों के लिए हाई टेक टेंट बनाए गए हैं।
अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस ये टेंट बाहर और अंदर दोनों तरफ से काफी सुंदर बनाया गया है।इसके अलावा अलग-अलग टेंट को अलग-अलग नाम भी दिया गया है जैसे नर्मदा कुटी, साबरमती कुटी औऱ सरस्वती कुटी।
बता दें कि हिंदू श्रद्धालुओं और साधू-संतों के ठहरने के लिए ऐसे कुल 300 हाई टेक टेंट बनाए गए हैं। दिल्ली की हितकारी प्रोडक्शन एंड क्रिएशन्स कंपनी ने लग्जरी टेंट सिटी इंद्रप्रस्थम बसाया है। इसमें सबसे महंगे टेंट का किराया करीब 35 हजार रुपए है। कुल 600 टेंट बने हैं | जिनमें से 200 लग्जरी (किराया 16 हजार रुपए) और 250 डीलक्स (किराया 12 हजार रुपए) टेंट हैं ।



