सीएम योगी और अमित शाह ने कुंभ में लगाई डुबकी
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को दोपहर में प्रयागराज पहुंचे और संगम नोज पर त्रिवेणी में साधु-संतों के साथ डुबकी लगाई। शाह ने इससे पहले गंगा आरती में भी हिस्सा लिया। शाह अपने दौरे में अक्षयवट वृक्ष दर्शन, बड़े हनुमान तथा सरस्वती कूप का दर्शन भी करेंगे। वह अपनी एक दिन की यात्रा के दौरान अलग-अलग पवित्र स्थानों पर जाएंगे और संतों से भी मिलेंगे।
शाह के साथ यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि और महामंत्री हरि गिरि, जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवदेशानंद गिरि, राम मंदिर के प्रमुख पैरोकार महंत धर्म दास, योग गुरू स्वामी रामदेव और कई अखाड़ों के साधु संतों ने भी संगम में स्नान किया | शाह से पहले कई राजनीतिक हस्तियां संगम में डुबकी लगाने पहुंच चुकी हैं जिनमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव शामिल हैं |



