दर्शकों को बॉक्स ऑफिस पर इस महीने इन फिल्मो के जरिए फुल एंटरटेनमेंट मिला
दर्शकों को बॉक्स ऑफिस पर इस महीने इन फिल्म के जरिए फुल एंटरटेनमेंट मिला है। ऑप्शन के तौर पर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की बाला, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हाउसफुल 4, रितेश देशमुख और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म Matjaavaan और साउथ की फिल्म एक्शन सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही हैं। हालांकि ये फिल्में आगे पीछे रिलीज हुई हैं, लेकिन फिल्मों के बीच में कॉम्पिटीशन तगड़ा है। ऐसे में सबसे ज्यादा चर्चा इस वक्तच आयुष्मान खुराना की फिल्म की हो रही है। बाला फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। स्ट्रॉन्ग सोशल मेसेज के साथ दर्शकों के बीच परोसी गई इस फिल्म को देखने के लिए टिकटघरों में कतार अभी भी देखने को मिल रही है। बाला ने अब तक 95.04 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।
आयुष्मान की फिल्म अब जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने जा रही है। ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श ने इस बाबत ट्वीट कर फिल्म बाला का कलेक्शन शेयर किया। साथ ही कहा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रॉकिंग परफॉर्मेंस दे रही है। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने शुक्रवार को कमाए 3.77 करोड़ रुपए, शनिवार को फिल्म ने कमाए 6.73 करोड़ रुपए। रविवार को फिल्म का कलेक्शन रहा 8.01 करोड़ रुपए। सोमवार को फिल्म बाला ने कमाए 2.25 करोड़ रुपए।
मंगलवार बाला ने कलेक्ट किए 2.05 करोड़ रुपए। बुधवार को फिल्म ने कमाए 1.96 करोड़ रुपए। टोटल 97 करोड़ रुपए अब तक आयुष्मान की Bala लपेट चुकी है। वही रितेश देशमुख, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया की फिल्म मरजावां दर्शकों को अच्छी लग रही है। फिल्म में एक्शन सीक्वेंस काफी मजेदार हैं जिसे देखने के लिए फैंस सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। हाउसफुल 4 ने 24 दिनों में 203 करोड़ रुपए बॉक्स ऑफिस पर कमा लिए हैं। फैंस अक्षय कुमार की इस सफलता को देख कर बहुत खुश हैं। अब अक्षय फैंस सुपरस्टार की अगली फिल्म Good Newwz को लेकर एक्साइटेड हैं।
























