विद्युत का दमदार एक्शन दर्शकों को सिनेमाघरों तक लेकर आया
विद्युत जामवाल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कमांडो 3’ रिलीज हो गई है। और दर्शकों समेत इसे समीक्षकों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया है। देशभक्ती पर आधारित इस फिल्म में विद्युत जामवाल, गुलशन देवैया, अदा शर्मा, अंगीरा धर, राजेश तैलंग, सुमीत ठाकुर हैं। कमांडो' फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग ‘कमांडो 3’ में हिंदू-मुस्लिम बगावत, धर्म परिवर्तन, देशभक्ति से आतंकवाद से निपटने की कहानी बताई गई है। फिल्म में एक्शन काफी शानदार हैं। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने दूसरे दिन साढ़े पांच करोड़ की कमाई की है।
पहले दिन इसने 4.74 करोड़ की कमाई की थी। वीकेंड के चलते विद्युत जामवाल की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। और आज संडे के दिन इससे कमाई के रूप में ज्यादा उम्मीद की जा रही है। इन दिनों एक्शन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला है। जिसकी वजह से ‘कमांडो 3’ से लोग काफी उम्मीद कर रहे हैं। फिल्म में विद्युत का दमदार एक्शन दर्शकों को सिनेमाघरों में कितनी देर तक रोके रखेगा ये तो कल ही पता चलेगा।






















