फिल्म कबीर सिंह ने पर्दे पर दो बड़ी फिल्मो का रिकॉर्ड तोड़ा
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने पर्दे पर दो बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने महज़ 13 दिन में 213 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। और इसी के साथ फिल्म ने सलमान खान की ‘भारत’ और विकी कौशल की ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म क्रिटिक की मानें तो कबीर सिंह ने सिर्फ 13 दिन में 200 करोड़ रुपए कमा लिए, जबकि सलमान की ‘भारत’ ने 14 दिन में 200 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था और विकी की 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' ने 28 दिनों में 200 करोड़ का बिजनेस किया था।

इस हिसाब से कबीर सिंह दोनों से आगे निकल गई है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म इस वीकेंड तक 250 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। कबीर सिंह के पहले हफ्ते के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 134.42 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं दूसरे हफ्ते फिल्म ने 78.78 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। शाहिद कपूर की कबीर सिंह उनके करियर की अबतक की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है।





















