प्रभास की फिल्म 'साहो' को इस वेबसाइट ने एचडी प्रिंट में लीक किया
सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की धमाकेदार एक्शन पैक्ड फिल्म 'साहो' को लेकर क्रेज जबरदस्त है | आलम ये है कि 'साहो' की एक टिकट की कीमत 2000 क्रॉस कर गई है | कई जगहों पर तो टिकट ही नहीं मिल रहे हैं | वहीं इन सब खबरों के बीच साहो के मेकर्स के लिए बुरी खबर आ रही है | रिलीज के कुछ घंटों के भीतर ही ये फिल्म लीक हो गई है | 'साहो' को इंटरनेट पर लीक करने वाली वेबसाइट और कोई नहीं बल्कि तमिल रॉकर्स है | ये वही पायरेसी वेबसाइट है, जो पहले भी कई बड़ी फिल्मों को लीक कर चुकी है |
वहीं बताया जा रहा है कि तमिल रॉकर्स ने 'साहो' को एचडी प्रिंट में लीक किया है | हैरानी वाली बात तो ये है कि ऐसे गलत कामों को बढ़ावा मिलता है पाइरेटेड फिल्में डाउनलोड करने वाले लोगों से | बताया जा रहा है कि 'साहो' को तमिल रॉकर्स वेबसाइट के जरिए धड़ाधड़ डाउनलोड भी किया जा रहा है | ऐसे में ये अंदेशा जताया जा रहा है कि बदनाम वेबसाइट तमिल रॉकर्स की इस हरकत की वजह से 'साहो' के मेकर्स को भारी नुकसान हो सकता है | यूं तो तमिल रॉकर्स पर बैन लगा हुआ है लेकिन इस वेबसाइट ने एक दूसरे लिंक के माध्यम से 'साहो' को लीक कर दिया है |
350 करोड़ के बजट और लोगों की 2 साल की मेहनत के साथ बनाई गई इस फिल्म को लीक करने में तमिल रॉकर्स जैसी वेबसाइटों को जरा भी मेहनत नहीं लगती और ऐसे साइबर क्राइम करके कुछ लोग लाखों कमा रहे हैं | ऐसी वेबसाइट्स को बढ़ावा ना मिले इसलिए लीक की कई फिल्मों का डाउनलोड करने से बचना चाहिए | इसी फिल्म के लिए अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने टॉलीवुड में डेब्यू किया है | बताया जाता है कि इस फिल्म को हॉलीवुड लेवेल की एक्शन फिल्म बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्चे गए हैं | वहीं 'साहो' के कई एक्शन सीन्स तो खुद प्रभास ने अपनी जान जोखिम में डालकर किए हैं |























