वेब सीरीज द फैमिली मैन का पहला पोस्टर रिलीज
अमजेन प्राइम वीडियो की अगली वेब सरीज द फैमिली मैन का पहला लुक पोस्टर रिलीज हुआ है | इस पोस्टर में मनोज तिवारी हाथ में गन लिए नजर आ रहे हैं, कमाल की बात यह है कि इस पोस्टर के लिए फोटोशूट एक मोबाइल फोन से किया गया है | वहीं कल 2 सितंबर को इस सीरीज का टीजर रिलीज किया गया था जो कि काफी पसंद किया गया था |
वेब सरीज द फैमिली मैन का ट्रेलर 5 सितंबर को रिलीज किया जाएगा | इस टीजर में मनोज बाजपेयी एक मध्यम वर्ग के व्यक्ति की भूमिका निभाते हैं, जो एक जासूस भी है | 43 सेकेंड के इस टीजर में दिखाया गया है कि श्रीकांत तिवारी ( मनोज बाजपेयी) अपने देश की रक्षा दुश्मनों से करते हैं और इसके साथ ही उन्हें अपने परिवार की भी देखभाल करनी होती है |
अमेजन प्राइम वेब सरीज द फैमिली मैन के निर्माताओं ने मनोज बाजपेयी के लुक श्रीकांत तिवारी के लिए एक ट्विटर हैंडल भी बनाया है | इस ट्विटर हैंडल से भी इस पोस्टर को शेयर किया गया है | इस सीरीज को फिल्म निर्माता राज और डीके बना रहे हैं जो इससे पहले गो गोवा गॉन और शोर का निर्देशन कर चुके हैं | राज और डीके ने द फैमिली मैन को वॉर्म ह्यूमर के साथ मध्यम-वर्ग के जीवन को एक्शन-ड्रामा के बीच संतुलन करने की कोशिश की है | इस सीरीज के लिए मनोज बाजपेयी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि लोगों के पास देखने के लिए बहुत कुछ है लेकिन हम अपनी सीरीज को ईमानदारी और संवेदनशीलता से बनाना है | मनोज बाजपेयी के अलावा द फैमिली मैन सीरीज में शारिब हाशमी, नीरज माधव, शरद केलकर, सनी हिंदुजा और श्रेया धनवंतरी भी हैं |






















