यारों की कहानी है सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर स्टारर 'छिछोरे'
Medhaj News 4 Aug 19,21:52:36 Movies Review
लाख शिकायतों और झगड़ों के बाद भी जो मुश्किल वक्त में आपके साथ खड़े होते हैं वो होते हैं आपके सच्चे यार। ऐसे ही यारों की कहानी है सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर स्टारर 'छिछोरे'। लंबे इंतजार के बाद इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। नितीश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म के ट्रेलर का फैन्स काफी समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म कॉलेज की दोस्ती पर बेस्ड है। ट्रेलर का हर सीन आपको हंसाता है। हालांकि, आखिर में यह काफी इमोशनल है जब मुश्किल समय में सारे दोस्त एक साथ खड़े नजर आते हैं। फिल्म की कहानी दोस्ती पर बेस्ड है। ऐसे में ट्रेलर रिलीज करने के लिए फ्रेंडशिप डे से अच्छा मौका क्या हो सकता था। देखिए, छिछोरे का मजेदार ट्रेलर:
फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 6 सितम्बर को रिलीज हो रही है।



















