भोजपुरिया क्वीन रानी चटर्जी दमदार नाम वाली उनकी अगली फिल्म मुखियाइन में नजर आएगी
भोजपुरिया क्वीन रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) की फिल्मों के टाइटल पिछले कुछ वक्त से काफी अनोखे और पावरफुल हो रहे हैं | इसी क्रम में ऐसी ही दमदार नाम वाली उनकी अगली फिल्म 'मुखियाइन' है, जिसमें रानी एक अपनढ़ लड़की के किरदार में नजर आने वाली हैं | इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है | इस फिल्म में रानी चटर्जी के अपोजिट आदित्य ओझा नजर आने वाले हैं | फिल्म को लेकर रानी चटर्जी ने कहा कि एक अनपढ़ लड़की का किरदार निभाना मेरे लिए वाकई चाइलेंजिंग होने वाला है | उन्होंने कहा कि आज तक मैंने ऐसा कोई किरदार नहीं किया है | पढ़ लिखकर, अनपढ़ बनना वाकई मुश्किल है | इस किरदार को लेकर मैं एक्साइटेड भी हूं |

मेरी कोशिश होगी फिल्म में मैं अपने किरदार को पूरी तरह से निभा सकूं | उन्होंने कहा कि भोजपुरी में अब तक मेरी जानकारी से कोई ऐसी फिल्म नहीं आयी है, तो मैं खुद को इस मामले में लकी समझती हूं कि ऐसा किरदार मुझे प्ले करने का मौका मिला है | उन्होंने कहा कि फिल्म में मेरे साथ आदित्य ओझा हैं | हम दोनों एक दूसरे को पहले से जानते और समझते हैं, इसलिए ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री में हमें दिक्कत नहीं आएगी | हम फिल्म के लिए बेहद आशान्वित हैं और इसके लिए तैयारी भी कर रहे हैं | उम्मीद है दर्शकों को नई कहानी वाली ये फिल्म पसंद आएगी |




















