Headline



फिल्म वॉर बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम ही नहीं ले रही, ये है फिल्म का कुल कलेक्शन

Medhaj News 12 Oct 19,17:07:28 Movies Review

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम ही नहीं ले रही है | फिल्म ने 10वें दिन 6.50 करोड़ कमाए हैं | इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन 244.85. करोड़ हो गया है | इस हफ्ते 11 अक्टूबर को प्रियंका चोपड़ा-फरहान अख्तर की फिल्म द स्काई इज पिंक भी रिलीज हुई है | हालांकि, इस फिल्म का वॉर पर कुछ खास असर नहीं पड़ा है | फिल्म ने नौवें दिन 9.5 करोड़ का बिजनेस किया |





वॉर ने पहले तीन दिन में 100 करोड़, चौथे दिन 125 करोड़, पांचवें दिन में 150 करोड़, छठें करोड़ 175 करोड़, सातवें दिन 200 करोड़ और आठवें दिन 225 करोड़ तक का बिजनेस कर लिया था | फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है | ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म वॉर दर्शकों को खूब पसंद आ रही है |





बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को अच्छा फायदा मिल रहा है | ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ के अलावा फिल्म में वाणी कपूर भी हैं | बता दें कि मूवी गांधी जयंती के दिन रिलीज हुई थी | हॉलिडे का फिल्म को अच्छा फायदा मिला |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित