फिल्म भारत का पहला दिन काफी धमाकेदार, की सर्वाधिक कमाई
ईद और सलमान खान का कॉम्बो कनेक्शन हमेशा से ही शानदार रहा है। सलमान खान की डिमांड ईद पर सबसे ज्यादा रहती है ऐसे में में बॉक्स ऑफिस इंडिया में आई खबर के मुताबिक भारत ने पहले दिन 43 से 45 करोड़ का बिजनेस कर लिया है । इस फिल्म ने पहले दिन 42.30 करोड़ की कमाई की है। यह कमाई सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो (40.35 करोड़), सुल्तान (36.54 करोड़) और टाइगर जिंदा है (34.10 करोड़)की पहले दिन की कमाई से कहीं ज्यादा है।
वहीं यह साल 2019 की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। सलमान खान की दीवानगी पर भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच का असर भी नहीं हुआ। यूपी, गुजरात और कई अन्य राज्यों से फिल्म की कमाई के आंकड़े सबसे अच्छे और ज्यादा आ रहे हैं। वहीं देश के अलावा फिल्म को 70 देशों में लगभग 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित 'भारत' में कैटरीना कैफ और दिशा पटानी लीड एक्ट्रेस के रोल में नजर आएंगी।



















