भारत में Redmi 6 Pro स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड अपडेट जारी
आप Redmi 6 Pro यूज़र हैं और अभी तक आपको ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए अपडेट प्राप्त नहीं हुआ है तो आपके लिए कुछ अच्छी खबर भी है। Xiaomi ने भारत में मीयूआई 10.3.2 ग्लोबल स्टेबल अपडेट के रिकवरी और फास्टबूट रॉम फाइल को जारी किया है ताकि शाओमी Redmi 6 Pro यूज़र अपडेट पैकेज को मैनुअली डाउनलोड कर सकें। अपडेट को Mi कम्युनिटी फोरम से मैनुअली डाउनलोड और इंस्टॉल किया जा सकता है। एंड्रॉयड पाई के साथ अपडेट मई सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। Redmi 6 Pro एंड्रॉयड पाई अपडेट के रिकवरी रॉम और फास्टबूट रॉम लिंक उपलब्ध हैं।
गौर करने वाली बात यह है कि रॉम को इंस्टॉल करने से पहले फोन का बैकअप जरूर रख लें और फिर प्रोसेस को फॉलो करें। इसके अलावा कई समस्याओं को भी फिक्स किया गया है, साथ ही रेडमी 6 प्रो में मीयूआई 10.3.2 ग्लोबल स्टेबल अपडेट के जरिए कई नए फीचर्स को भी जोड़ा गया है। Redmi 6 Pro में कुछ अन्य फीचर्स भी जुड़े हैं जैसे कि सिस्टम-वाइड डार्क मोड आदि। नए अपडेट के साथ इंस्टॉल ऐप्स को सुरक्षित करने के लिए 'फेस अनलॉक' सपोर्ट को भी जोड़ा गया है। अपडेट को मैनुअली डाउनलोड करने से पहले इस बात की जांच कर लें कि कहीं आपको ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए अपडेट प्राप्त तो नहीं हो गया है। अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो Settings > About phone > System update में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं।




