शाओमी ने भारत में अपना एक और लो कॉस्ट फ़ोन लॉन्च किया

Medhaj News 21 Aug 19,21:17:21 Science & Technology

शाओमी ने भारत में अपना नया मी स्मार्टफोन मी ए3 लॉन्च कर दिया है। ये फोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। मी ए3 स्मार्टफोन ग्रेडिएंट बैक, वॉटर ड्रॉप नॉच, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 48 मेगापिक्सल का रियर लेंस दिया गया है। ये फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ये फोन स्टॉक एंड्रॉयड के साथ आता है, जो इसकी सबसे बड़ी खासियत है।





फोन अमेजन इंडिया और मी डॉट कॉम दोनों पर उपलब्ध होगा। शाओमी मी ए3 स्मार्टफोन 12,999 रुपए की कीमत पर लॉन्च हुआ है। ये कीमत फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है और फोन का 6 जीबी रैम 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 15,999 रुपए में आएगा। ये फोन नॉट जस्ट ब्लू, मोर दैन व्हाइट और काइंड ऑफ ग्रे कलर विकल्प में उपलब्ध होगा। इस फोन को आप अमेजन इंडिया, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर से खरीद सकते हैं। फोन 23 अगस्त से उपलब्ध होगा। जल्द ही ऑफलाइन बाजार में भी ये फोन उपलब्ध होगा।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl