बिग शॉपिंग डे: 20,000 का मिलेगा 27,999 का फोन, खुद सीईओ है अनजान....

मेधज न्यूज  |  Science & Technology  |  17 Dec 16,12:10:36  |  

आज लोगों को फ्लिपकार्ट वेबसाइट पर 'वनप्लस 3' स्मार्टफोन का बैनर नजर आया। दरअसल, फ्लिपकार्ट की बिग शॉपिंग डे के तहत एक शानदार ऑफर लेकर आया है, इस ऑफर के तहत आपको 27,999 रुपए की कीमत वाला वनप्लस स्मार्टफोन केवल 20,000 रुपए में देने का दावा किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- इस इंटरनेशनल कंपनी ने PayTM पर लगाया चोरी का आरोप...

गौरतलब है कि यह 'बिग शॉपिंग सेल' 18 दिसंबर से लेकर 21 दिसंबर तक चलेगी।

हालांकि, काहानी में ट्विस्ट सिर्फ यह नहीं है। बल्कि यह वनप्लस के सीईओ को खुद इस ऑफर के बारे में कोई जानकारी नहीं है। कंपनी के सीईओ कार्ल पाई ने इस बात की जानकारी आज ट्विटर के माध्यम से दी। उन्होंने फिल्पकार्ट के को-फाउंडर सचिन बंसल को ट्वीट कर लिखा, “भाई यह क्या है, हम अमेजन के साथ एक्सलूसिव है” जिस पर सचिन बंसल का कोई ऊतर नही आया है।

इसे भी पढ़ें- जियो का अपने ग्राहकों को तोहफा, भारत में पेश किया ‘पोकेमॉन गो’ गेम!