Headline


अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पहला चालक दल मंगलवार को धरती पर लौट आया

Medhaj News 25 Jun 19,18:41:40 Science & Technology

प्रक्षेपण के दौरान हुई एक हालिया दुर्घटना के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पहला चालक दल मंगलवार को धरती पर लौट आया | प्रक्षेपण के दौरान हुए हादसे के बाद रूसी अंतरिक्ष कार्यक्रम की वापसी को लेकर संशय बना हुआ था | नासा के अंतरिक्ष यात्री ऐनी मैकक्लेन, रॉसकॉस्मोस के ऑलेग कोनोनेंको और कनाडा अंतरिक्ष एजेंसी के रिकॉर्ड होल्डर डेविड सेंट-जैक्स अंतरराष्ट्रीय समयानुसार देर रात दो बजकर 47 मिनट कजाख्स्तान पहुंचे |





अक्टूबर में रूस के एलेक्से ओवचिनिन और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री निक हेग को ले जा रहे सोयुज रॉकेट में प्रक्षेपण के कुछ ही मिनटों बाद गड़बड़ी आने की वजह से उन्हें आपात स्थिति में उतरना पड़ा था | इसके बाद तीन दिसंबर को पहली बार तीन यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा गया था. सोयुज रॉकेट में आई गड़बड़ी में कोई हताहत नहीं हुआ था और यह सोवियत संघ के दौर के बाद रूसी अंतरिक्ष अभियान से जुड़ी पहली दुर्घटना थी |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl