इस तरह कुछ खास WhatsApp मैसेज सेव कर सकते है आप
Medhaj News 22 Jun 19,16:28:23 Science & Technology
हम सभी सारी मैसेजिंग लगभग वॉट्सऐप से ही करते हैं | दुनिया भर में इस प्लेटफॉर्म से करोड़ों मैसेज भेजे जाते हैं और इसकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है | हमारे पास भी रोज़ न जाने कितने ही मैसेज आते हैं | इनमें कुछ मैसेज ऐसे भी होते हैं जो हम चाहते हैं कि हमारे पास आगे के लिए सुरक्षित रहें | इसका एक तरीका है कि स्क्रीनशॉट लेकर सेव कर लिया जाए | इस तरीके से गैलरी में काफी क्लटर हो जाता है और फोन की मेमरी भी फुल हो जाती है | इसका एक और तरीका भी है, जिसको अपनाकर हम कुछ खास मैसेज सेव कर सकते हैं |
सबसे पहले अपना वॉट्सऐप मैसेंजर खोलें, जिस चैट को सेव करना चाहते हैं उसमें जाएं, जिस मैसेज को आप बुकमार्क करना चाहते हैं उसे टैप करें और होल्ड करें, अब आपको स्क्रीन के टॉप पर स्टार आइकन दिखाई देगा, स्टार आइकन पर टैप करके मैसेज सेव करें |

