भारत ने अंतरिक्ष में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की
भारतीय स्पेस रिसर्च संस्था (इसरो) के 40वें कम्यूनिकेशन सैटलाइट GSAT-31 को बुधवार को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। इसके साथ ही भारत ने अंतरिक्ष में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है | भारत के संचार उपग्रह जीसैट-31 को भारतीय समयानुसार बुधवार रात 2 बजकर 31 मिनट पर किया गया। लॉन्च के 42 मिनट बाद 3 बजकर 14 मिनट पर सैटलाइट जिओ-ट्रांसफर ऑर्बिट में स्थापित हो गया।
भारत में तीन रॉकेट लॉन्चिंग पैड हैं, जहां से अंतरिक्ष में रॉकेट भेजे जाते हैं | इन सभी लॉन्चिंग पैड को खास तरीके से और खास स्थान पर बनाया जाता है | इस रॉकेट में भारत के जीसैट-31 के साथ सऊदी जियोस्टेशनरी सैटेलाइट 1/हेलास सैट 4 भी भेजे जाएंगे | भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का कहना है कि यह 2,535 किलोग्राम वजनी है | यह भू-स्थैतिक कक्षा में कू-बैंड ट्रांसपोंडर क्षमता को बढ़ाएगा | जीसैट-31 की जीवन अवधि 15 साल है |




