भारत ने एटम बम गिराने वाली मिसाइल अग्नि-1 बैलिस्टिक का सफलतापूर्वक परीक्षण किया
Medhaj news 31 Oct 18,20:50:32 Science & Technology
भारत ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम स्वदेश निर्मित अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का मंगलवार की रात्रि में सफलतापूर्वक परीक्षण किया। यह मिसाइल 700 किलोमीटर की दूरी तक के लक्ष्य को भेद सकती है। यह परमाणु बमों को भी गिराने में सक्षम है |

इसकी मारक क्षमता काफी अधिक है और सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय करके दुश्मनों को तबाह कर सकती है | सैन्य सूत्रों ने बताया कि सामरिक बल कमान ने अभियान तैयारियों को मजबूत करने के लिए डॉ अब्दुल कलाम द्वीप से मिसाइल का परीक्षण किया |

अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का भी भारत सफल परीक्षण कर चुका है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा निर्मित अग्नि-5, अग्नि मिसाइल श्रृंखला का सबसे उन्नत संस्करण है।
Jio ने दिवाली के मौके पर Jio Phone Gift Card लॉन्च किया








