अब घड़ी करेगी महिलाओ की सुरक्षा, सोनाटा ने की पहली सेफ्टी वॉच लॉन्च
भारत में महिलाओं की सुरक्षा एक बड़ी समस्या बन चुकी है। सरकार की लाख कोशिशें नाकाम साबित होती है। ऐसे में महिलओं को अपना रक्षक खुद बनना होगा।
इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए टाटा समूह की टाइटन कंपनी ने सोनटा के बैनर तले ‘सेफ़्टी वॉच एक्ट’ के नाम से ऐसी घड़ी लॉन्च की है, जिसमें लगे बटन को खतरे की स्थिति में 2 बार दबाने पर 10 लोगों के पास जो गार्जियन लिस्ट में है, उनके पास आर्लम पहुँच जायेगा।
यह भी पढ़ें- पुरषों के मुकाबले महिलाओं को लगती है अधिक ठंड, जानें क्यों...
इस वॉच की लांचिग में मीडिया को संबोधित करते हुऐ कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर सुपर्णा मित्रा ने कहा, "वैसे तो महिलाओं की सेफ्टी के लिये कई मोबाइल ऐप हैं, पर घटना के समय अटैकर सबसे पहले मोबाइल ही नष्ट करता है। ऐसे में सारी ऐप्स बेकार साबित होती है, क्योंकि महिलाओं को इन्हें इस्तेमाल करने का मौका ही नही मिल पाता। मगर सेफ्टी वॉच के बटन को दो बार दबाने का मौका तो मिल ही सकता है।"
घड़ी की लुक को सेफ्टी के लहजे से ज्यादा आकर्षक नही रखा गया। इसकी कीमत 2749 से लेकर 2999 रूपये है। यह सभी वॉच सोनाटा के स्टोर्स पर उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें- त्रिपुरा विधानसभाः टीएमसी विधायक का मिल्खा सिंह अवतार! देखें वीडियो
