वॉट्सऐप ने अपने कैमरा आइकन के डिज़ाइन में बदलाव किया
वॉट्सऐप (WhatsApp) में अपडेट के साथ नए-नए फीचर्स रोलआउट होते हैं | अब इसके एक और अपडेट को लेकर खबर आई है | दरअसल वॉट्सऐप ने अपने कैमरा आइकन के डिज़ाइन में बदलाव किया है | WABetaInfo की दी गई जानकारी के मुताबिक वॉट्सऐप में फोटो क्लिक करने वाले कैमरा आइकन का डिज़ाइन बदल गया है |
फिलहाल ये बदलाव फिलहाल वॉट्सऐप के बीटा वर्जन 2.19.345 में देखा जा सकता है | WABetaInfo ने इसको लेकर पहले भी जानकारी दी थी | उस समय फोटो शेयर कर उस वॉट्सऐप में मौजूद उस कैमरा आईकन को दिखाया गया था, जिसे यूज़र चैट में ही फोटो क्लिक करने के लिए इस्तेमाल करते हैं | लेकिन अब जो फोटो शेयर की गई है, उसे देखें तो यह पता चल रहा है कि अगर यूज़र को चैट में कोई फोटो आती है तो उसके साथ कैमरे का आइकन किस प्रकार बदल गया है |
यानी कि रिसीव/सेंट फोटो के लिए दिया गया आईकन में क्या बदलाव हुए हैं | शेयर की गई फोटो में पहले और अब में अंतर देखा जा सकता है | इसके अलावा वॉट्सऐप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जिससे एक नंबर से एक साथ कई डिवाइस में वॉट्सऐप चलाया जा सकेगा | WABetaInfo की दी गई जानकारी के मुताबिक इस नए फीचर के आने से यूज़र्स की प्राइवेसी को कोई खतरा नहीं रहेगी, क्योंकि इसमें भी चैट्स end-to-end encrypted रहेंगी | रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल ये iOS के बीटा वर्जन के लिए है |





