Headline



चोटों से परेशान इंग्लैंड आज अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उतरेगा

Medhaj News 18 Jun 19 , 06:01:39 Sports

चोटों से परेशान इंग्लैंड मंगलवार को जब कमजोर प्रतिद्वंद्वी अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उतरेगा तो उसकी निगाह शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल का दावा मजबूत करने की होगी। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन को कमर में दर्द के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले के दौरान मैदान छोड़ना पड़ा था। ओपनर जेसन राय को भी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बाहर जाना पड़ा था। मोर्गन के फिट नहीं होने पर उपकप्तान जोस बटलर टीम की कमान संभालेंगे। इंग्लैंड की बेंच स्ट्रेंथ काफी मजबूत है, जिसमें टॉम कुरैन और मोइन अली जैसे खिलाड़ी हैं। पाकिस्तान से हारने के बाद इंग्लैंड ने तीनों विभागों में अपने प्रदर्शन में सुधार किया है। अब वह जीत की लय कायम रखने के इरादे से उतरेगा।





दूसरी ओर अफगानिस्तान पहली जीत दर्ज करने की पूरी कोशिश करेगा। दूसरी बार विश्व कप में खेल रही अफगान टीम अब तक दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और न्यूजीलैंड से हार चुकी है। अफगानिस्तान की चिंता का सबब उसकी बल्लेबाजी है क्योंकि किसी भी मैच में वे 40 ओवर भी नहीं टिक सके। राशिद खान को छोड़कर उनका कोई खिलाड़ी प्रदर्शन की छाप नहीं छोड़ पाया। विकेट अगर स्पिनरों की मददगार होती है तो राशिद और मोहम्मद नबी की भूमिका अहम होगी।इंग्लैंड के ओपनर जेसन रॉय बायें पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण अगले दो विश्व कप मैचों में नहीं खेल पाएंगे। उन्हें शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ चोट लगी थी। वह अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को और श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?