सौरव गांगुली पीएम मोदी की मौजूदगी में इसे एक शानदार समारोह में बदलना चाहते हैं
टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ (India vs Bangladesh) पहला दिन-रात के टेस्ट मैच (Day-Night Test) कोलकाता में खेलेगी. यह मैच 22 से 26 नवम्बर तक कोलकाता के ईडन र्गाडन्स स्टेडियम में होगा. इस मैच के लिए BCCI जोर शोर से तैयारियां कर रहा है | गांगुली का कहना है की यह मैच भारत के लिए खास है इसलिए ज्यादा से ज्यादा खास लोगों को बुलाने की कोशिश की जा रही है | इनमें बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना (Sheikh Hasina) ने आमंत्रण स्वीकार भी कर लिया है | गांगुली ने कोलकाता में संवाददाताओं से कहा कि बीसीसीआई इसे एक शानदार समारोह में बदलना चाहती है | और 3-4 दिन में इसकी पूरी रूपरेखा तैयार हो जाएगी |
गांगुली ने बताया कि मैच के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय को न्यौता भेजा जा चुका है | इसके साथ ही 2000 में बांग्लादेश के साथ पहला टेस्ट खेलने वाली टीम इंडिया के सदस्यों को सम्मानित करने की भी योजना है जिसमें सचिन तेंदुलकर भी शामिल है | इस समारोह में भारत के पहले ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा एमसी मैरी कॉम और पीवी सिंधु को भी सम्मानित किया जाएगा | भारत और बांग्लादेश ही अब तक ऐसी टीमें हैं जिन्होंने अब तक कोई डे-नाइट टेस्ट नहीं खेला है | दोनों टीमें रविवार को शुरू हो रही टी20 सीरीज का पहला मैच दिल्ली में खेलेगी | इस सीरीज के बाद टेस्ट सीरीज होगी जिसमें दो टेस्ट मैच होंगे | इनमें से पहला टेस्ट इंदौर में होगा और आखिरी टेस्ट कोलकाता का डे-नाइट टेस्ट होगा |




























