Kumbh 2019

हार्दिक पांड्या ये कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

Medhaj News 29 Apr 19 , 06:01:39 Sports

मुंबई इंडियंस को बेशक कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2019 के 47वें मैच में हार मिली हो, लेकिन उसके स्‍टार खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने इतिहास रच दिया है | कोलकाता के ईडन गार्डन्‍स पर 233 रन का लक्ष्‍य लेकर उतरी मुंबई टीम अपने तमाम प्रयासों के बाद भी 198/7 का स्‍कोर बना सकी और 34 रन से मैच हार गई | हालांकि इस दौरान हार्दिक पंड्या ने 91 रन की तूफानी पारी खेलकर विरोधी टीम के धड़कने बढ़ा दी थीं | वह नंबर छह या फिर इससे निचले क्रम पर बल्‍लेबाजी करते हुए लीग में सबसे बड़ा स्‍कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं | हार्दिक पंड्या ने केकेआर के खिलाफ 34 गेंदों पर 6 चौके और 9 छक्‍कों की मदद से 91 की पारी खेली, जो कि आईपीएल इतिहास में छह या फिर इससे निचले नंबर पर खेली गई सबसे बड़ी पारी है |





इससे पहले आंद्रे रसेल ने नंबर सात पर बल्‍लेबाजी करते हुए चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के खिलाफ पिछले साल 88 रन की नाबाद पारी खेली थी | जबकि महेंद्र सिंह धोनी ( 84 नाबाद, वि. आरसीबी, 2019) और क्रिस मौरिस (82 नाबाद, वि. गुजरात लायंस, 2016) छह नंबर पर बल्‍लेबाजी करते हुए बड़ा स्‍कोर बना चुके हैं | हार्दिक पंड्या ने अपनी 91 रन की पारी के दौरान 17 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया, जो कि आईपीएल में मुंबई के लिए तीसरा सबसे तेज है | इससे पहले केरॉन पोलार्ड ने 2016 और ईशान किशन ने 2018 में 17-17 गेंदों पर अर्धशतक ठोका था | हार्दिक पंड्या ने केकेआर के खिलाफ अपनी दमदार पारी के दौरान टी20 क्रिकेट ( घरेलू टी20 और आईपीएल) में 2000 रन और 100 विकेट का डबल पूरा कर लिया है | वह रवींद्र जडेजा के बाद ये कारनामा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • छोटी लेकिन बड़ी आरजू

    • मैं ऐसी ही हूँ!

    • कुछ सच्चा सा

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष