Kumbh 2019

पुरुष वनडे मैच में अम्पायरिंग करने वाली पहली महिला है ये

Medhaj News 27 Apr 19 , 06:01:39 Sports

आईसीसी वर्ल्ड क्रिकेट लीग डिविजन-2 के दौरान हैं | नामीबिया और ओमान के बीच खेले जा रहे फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया की क्लेयर पोलोसाक पुरुष वनडे मैच में अम्पायरिंग करने वाली पहली महिला बन गई 31 वर्षीय क्लेयर महिलाओं के 15 वनडे मैच में अम्पायरिंग कर चुकी हैं | 2016 में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम के बीच हुए वनडे मैच में उन्होंने पहली बार अंपायरिंग की थी | उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड और भारत के बीच खेले गए महिला टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भी अम्पायरिंग की थी | क्लेयर ने कहा - मैं पुरुषों के वनडे मैच में अम्पायरिंग करने वाली पहली महिला बनकर बहुत उत्साहित महसूस कर रही हूं, एक अंम्पायर के रूप में मैंने बहुत लंबा सफर तय किया है | महिला अम्पायरों को प्रमोट करना बहुत महत्वपूर्ण है और महिलाएं निश्चित रूप से अम्पायरिंग कर सकती हैं | बाधाओं को तोड़ते हुए जागरुकता फैलाने की आवश्यकता है ताकि अधिकतक महिलाएं इस भूमिका को निभा सके | क्लेयर 2017 में महिला वनडे विश्व कप के 4 मुकाबलों में भी अम्पायरिंग की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं | वह ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट में पुरुषों के मैच में अम्पायरिंग करने वाली पहली महिला अम्पायर बनी थीं | पिछले साल दिसंबर में क्लेयर और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया की एलोइस शेरीडेन ने महिला बिग बैश लीग में अम्पायरिंग की थी | यह पहला मौका था जब ऑस्ट्रेलिया में पेशेवर क्रिकेट में दोनों फील्ड अम्पायर महिलाएं थीं |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • छोटी लेकिन बड़ी आरजू

    • मैं ऐसी ही हूँ!

    • कुछ सच्चा सा

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष