IND vs WI: पहला टी20 मैच कल, आइए जानते हैं कब और कहां देखें मैच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब टी20 सीरीज की बारी है। विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट सीरीज में 2-0 से मात दी, फिर वनडे सीरीज में भारत ने 3-1 से जीत दर्ज की और अब तीन टी20 मैचों की सीरीज में दोनों टीमें एक दूसरे के सामने चुनौती पेश करेंगी।भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज बाकी प्रारूपों की सीरीज से काफी अलग साबित हो सकती है क्योंकि वेस्टइंडीज टी20 विश्व चैंपियन है और उसके कई टी20 विशेषज्ञ खिलाड़ी भारत पहुंच चुके हैं।
भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर इसलिए भी दिलचस्प और कड़ी होगी क्योंकि कैरेबियाई टीम के कई दिग्गज टी20 खिलाड़ी आईपीएल के जरिए भारतीय हालातों व भारतीय खिलाड़ियों से वाकिफ हैं। भारतीय क्रिकेट टीम टी20 सीरीज में जीत दर्ज कर वेस्टइंडीज के इस भारत दौरे पर मेहमान टीम को क्लीन स्वीप करना चाहेगी। इस सीरीज में विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं और टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी। आइए जानते हैं कि पहला टी20 मैच आप कब और कहां देख सकते हैं |
भारत और वेस्टइंडीज की टीमों के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता में रविवार (4 नवंबर) को खेला जाएगा।भारतीय समय के मुताबिक ये मैच रात 7बजे शुरू होगा।







