Headline


इंग्लैंड से मिली हार से आरोन फिंच काफी निराश

Medhaj News 12 Jul 19 , 06:01:39 Sports

इंग्लैंड से सेमीफाइनल में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान आरोन फिंच काफी निराश हैं। उनका कहना है कि एकतरफा मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार उन्हें चुभती है। गौरतलब है कि गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल में हारकर मौजूदा विजेता ऑस्ट्रेलिया गुरुवार को आईसीसी विश्व कप-2019 से बाहर हो गई। मेजबान इंग्लैंड ने उसे आठ विकेटों से मात दी। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया का छठी बार विश्व कप जीतने का सपना भी अधूर रह गया।





फिंच ने सेमीफाइनल के बाद कहा - इस विश्व कप से हमें काफी कुछ सीखने को मिला खासकर पिछले साल को देखते हुए जब हम यहां आए थे। आप हमेशा जीतना चाहते हो लेकिन इस टीम ने हमें यहां तक पहुंचाने के लिए जो किया उस पर मुझे गर्व है। बीते तकरीबन 6 महीनों में हमने अपने आप को साबित किया है, लेकिन यह हार फिर भी चुभती है। फिंच ने साथ ही इंग्लैंड की तारीफ की और कहा कि मेजबान टीम ने उन्हें एकतरफा तरीक से हराया। फिंच ने कहा - हम आज एकतरफा हार के शिकार हुए। उन्होंने जिस तरह गेंद से शुरुआत कर लय हासिल की उसने मैच पर बड़ा प्रभाव डाला। वहां से हमारे लिए वापसी करना मुश्किल था। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और सही जगह पर गेंद फेंकी।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl

    • ओवुमनिया