वर्ल्ड ड्वॉफ गेम: छोटे कद के इन खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, भारत को दिलाए 37 पदक...

Medhaj News  |  Sports  |  18 Aug 17,22:54:47  |  

भारत खेल के क्षेत्र में एक एक नया आयाम छू रहा है, वो खेल कोई भी हो... खिलाड़ी कोई भी हो.... लेकिन भारत का नाम रोशन हो रहा है। ओलंपिक खेलों में डेफ खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अब भारतीय खिलाड़ियों ने वर्ल्ड ड्वॉफ गेम्स में शानदान प्रदर्शन करके दिखाया है और 1 या दो नहीं बल्कि 38 मेडल भारत के नाम किए हैं।

कनाडा में आयोजित वर्ल्ड ड्वॉफ गेम्स की प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने 37 पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। इन 37 पदक में 15 स्वर्ण पदक, 10 रजत और 12 कांस्य पदक हैं। वहीं भारतीय दल इस प्रतियोगिता में 10वें स्थान पर रहा।

गौरतलब है कि किसी को इस प्रतियोगिता में पदक जीतने की उम्मीद बहुत ही कम थी, लेकिन इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने पूरी दुनिया को चौंका कर रख दिया है।

इस गेम्स में 24 देशों के करीब 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। भारत की ओर से जॉबी मैथ्यू ने सबसे ज्यादा पदक जीते उन्होंने 2 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक और 1 कांस्य पदक जीता। कर्नाटक के 7 खिलाड़ियों ने कुल 16 पदक भारत के नाम किए जिसमें 9 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक और 3 कांस्य पदक शामिल थे।