9 साल बाद इस कुर्सी पर बैठे विराट कोहली, जानें क्या है विराट और इस कुर्सी का कनेक्शन...

Medhaj News  |  Sports  |  19 Aug 17,20:58:27  |  

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में विराट कोहली एक कुर्सी पर बड़ी ही खुशी से बैठे दिख रहे हैं, इस कुर्सी से उनका बड़ा ही पुराना नाता है।


आपको बता दें, यह वहीं कुर्सी है जिसपर विराट कोहली साल 2008 में भी बैठे थे। आज से 9 साल पहले 18 अगस्त 2008 को विराट कोहली ने अपना वनडे डेब्यू किया था। श्रीलंका के दांबुला स्टेडियम में ही विराट कोहली पहली बार टीम इंडिया की नीली जर्सी पहनकर श्रीलंका के खिलाफ मैदान में उत्तरे थे। विराट अभी 20 अगस्त को दांबुला में श्रीलंका के खिलाफ 190वां वनडे खेलने उतरेंगे।

हालांकि, अभी जो वर्ल्ड के नम्बर वन बैट्समैन है उनका डेब्यू मैच काफी खराब रहा था। उन्होंने अपने पहले मैच में 22 गेंद में केवल 12 रन ही बना सके थे।

इससे पहले विराट ने अपनी दांबुला से जुड़ी याद का ताजा करते हुए तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि इसी मैदान पर उन्होंने अपने करियर का आगाज किया था। कोहली ने एक तस्वीर सोशल अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक शेयर की और फैंस को इस दांबुला से जुड़े खास रिश्ते को बताया।