आईये जानते है किसने तोडा बोल्ट का सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल जितने का रिकॉर्ड
एक दिन पहले तक उसैन बोल्ट (Usain Bolt) वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के सबसे सफल खिलाड़ी थे, लेकिन सोमवार को अमेरिका की एलिसन फेलिक्स (Allyson Felix) ने उनसे यहां बादशाहत छीन ली है। फेलिक्स ने दोहा में चल रहे विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Athletics Championships) की 4 गुणा 400 मीटर मिक्स्ड रिले में अपनी टीम को गोल्ड मेडल दिलवाया। इस गोल्ड के साथ ही वर्ल्ड चैंपियनशिप में उनके कुल 12 गोल्ड हो गए हैं, जो बोल्ट से एक ज्यादा है। बोल्ट आखिरी बार 2017 में इस चैंपियनशिप में उतरे थे। अमेरिकन टीम में फेलिक्स के साथ विल्वर्ट लंदन, कर्टनी ओकोलो और माइकल कैरी रेस में उतरे थे. इस टीम ने तीन मिनट 9.34 सेकंड का समय लेकर इस स्पर्धा का गोल्ड मेडल जीता। जो इस इवेंट का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है. इस इवेंट में भारतीय टीम सातवें स्थान पर रही थी।
3 साल की फेलिक्स (Allyson Felix) के विश्व चैंपियनशिप में 200 मीटर, 400 मीटर, चार गुणा 100 मीटर, चार गुणा 400 मीटर और मिक्स्ड चार गुणा 400 मीटर रिले में कुल 12 गोल्ड मेडल हो गए हैं। फेलिक्स करीब 10 माह पहले ही यानी 28 नवंबर 2018 को सिजेरियन से एक बेटी की मां बनी थी इसके बाद उन्होंने जुलाई 2019 में फील्ड पर वापसी की जहां यूएस ट्रैक एंड फील्ड आउटडोर चैंपियनशिप में 400 मीटर की रेस में छठे स्थान पर रही थी। इसके बाद इसी माह सात सितंबर को उन्होंने ग्रेट नॉर्थ सिटी गेम्स में 150 मीटर रेस जीती।



