Headline



PAK vs SL: बारिश के चलते अभी टॉस नहीं हो सका

Medhaj News 27 Sep 19 , 06:01:39 Sports

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे इंटरनेशनल मैच आज कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। मैच के टॉस में देरी हो रही है। बारिश के चलते अभी टॉस नहीं हो सका है। कराची के इस मैदान पर करीब 10 साल बाद कोई वनडे इंटरनेशनल मैच खेला जाना है। श्रीलंकाई टीम 10 साल बाद पाकिस्तान के दौरे पर आई है। 2009 में लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में श्रीलंकाई टीम पर आतंकी हमला हुआ था, जिसके बाद से पाकिस्तान में इंटरनेशनल क्रिकेट लगभग खत्म हो गया था।





सभी टीमें पाकिस्तान दौरे पर आने से घबराने लगी थीं। श्रीलंकाई टीम के भी 10 खिलाड़ियों ने सुरक्षा कारणों से इस दौरे से अपना नाम वापस ले लिया था। फिलहाल कराची में बारिश हो रही है। हालांकि उम्मीद है कि मैच पूरी तरह नहीं धुलेगा और कुछ खेल जरूर देखने को मिलेगा। भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर सीरीज के पहले वनडे इंटरनेशनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। इंग्लिश कमेंटरी के साथ सोनी सिक्स और सोनी सिक्स HD पर मैच का लाइव टेलिकास्ट आप देख पाएंगे। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग SONY LIV पर देखी जा सकेगी। भारतीय समय के मुताबिक मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होना था।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?