शिखर धवन ने वर्कआउट करते हुए ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया
टीम इंडिया से चोट की वजह से बाहर चल रहे शिखर धवन ने ट्विटर पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है | वहीं इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है कि - आप इन स्थितियों को अपना बुरा सपना बना सकते हैं या आप इसे नए अवसर के तौर पर उपयोग कर सकते हैं | मेरी रिकवरी के लिए आए आपके मैसेजों का धन्यवाद | शिखर धवन अपने इस वीडियो में लेग्स का वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं | उनके बाएं हाथ पर प्लास्टर बंधा हुआ है | वहीं टीम के अन्य खिलाड़ी भी आस-पास वर्कआउट करते दिख रहे हैं | टीम इंडिया के फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने शिखर धवन के बाएं हाथ के अंगूठे में हुई इंजरी को लेकर बताया था कि - हम शिखर धवन को हलकी गेंद से टेस्ट करेंगे | इसके बाद हम उन्हें इंटरनेशनल लेबल की गेंद से प्रैक्टिस कराएंगे, जो कि चैलेंजिंग है लेकिन अगर शिखर धवन इसमें ठीक रहते हैं तो ये टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर होगी | विराट कोहली ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले पर भी अपनी राय सामने रखी | विराट कोहली ने कहा - जैसे ही आप पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरते हैं सारा माहौल शांत हो जाता है | उस मैच में हम अपनी रणनीति के मुताबिक खेलेंगे | पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलना अपने आप में ही गौरव की बात है |



