Kumbh 2019

CSK बनाम MI के बीच लीग की सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धा आज

Medhaj News 26 Apr 19 , 06:01:39 Sports

चेन्नै सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस। यह इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धा कही जाती है। मुंबई इंडियंस ने चेन्नै को पिछली भिड़ंत में हराया था। और चेन्नै की टीम अपने घरेलू मैदान पर इस सीजन में कोई मुकाबला नहीं हारी है। मुंबई आईपीएल की इकलौती ऐसी टीम है जिसका रेकॉर्ड चेन्नै के खिलाफ बेहतर है। दोनों के बीच हुए 25 मुकाबलों में से चेन्नै ने 11 जीते हैं और मुंबई ने 14। दोनों टीमों के बीच पिछले 7 में से पांच मैच मुंबई की टीम जीती है | चेन्नै की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर चुकी है लेकिन मुंबई अब भी इस दौड़ में शामिल है। मुंबई की टीम पांच दिन बाद मैदान पर है। अपने पिछले मैच में उसे राजस्थान रॉयल्स से हार का सामना करना पड़ा था। अगर गुरुवार को मंबई जीत जाती है तो वह अंक-तालिका में दूसरे पायदान पर आ जाएगी वहीं हार उसे मुश्किलों में डाल सकती है। ऐसे में उसे अपने खेल के साथ-साथ दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर रहना होगा। चेन्नै की बल्लेबाजी हालांकि काफी हद तक महेंद्र सिंह धोनी पर निर्भर नजर आ रही थी लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 175 के स्कोर का पीछा करने में शेन वॉटसन ने जिस तरह बल्लेबाजी की उससे टीम प्रबंधन को काफी राहत मिली होगी।





इस मैच में धोनी बल्लेबाजी करने उतरे ही नहीं। हालांकि मध्यक्रम में अंबाती रायुडू और केदार जाधव की खराब फॉर्म चिंता का विषय जरूर है। कप्तान रोहित शर्मा शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए हैं लेकिन चूंकि मुंबई की बल्लेबाजी में काफी गहराई है इसलिए वह इसे लेकर बहुत ज्यादा चिंतित हों ऐसा नजर नहीं आता। चेन्नै के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हुई है। लेकिन इस बीच खबर है कि शुक्रवार का विकेट शायद बल्लेबाजों के लिए अच्छा हो और यह खबर मुंबई के लिए सुकून देने वाली हो सकती है क्योंकि चेन्नै की गेंदबाजी काफी हद तक फिरकी बोलर्स के इर्द-गिर्द घूमती है। चोटिल अलजारी जोसफ की जगह साउथ अफ्रीका के बेरन हैंड्रिक्स मुंबई की टीम से जुड़ चुके हैं लेकिन उन्हें मौका मिलेगा इसकी संभावना कम ही है।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • छोटी लेकिन बड़ी आरजू

    • मैं ऐसी ही हूँ!

    • कुछ सच्चा सा

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष