Kumbh 2019

संयुक्त अरब अमीरात के बाद रूस ने भी नरेंद्र मोदी को पुरस्कार देने का फैसला किया

Medhaj News 13 Apr 19,00:39:31 World

संयुक्त अरब अमीरात के बाद रूस ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार देने का फैसला लिया है। रूस के दूतावास की तरफ जारी बयान में कहा कि भारत के प्रधानमंत्री को भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को अभूतपूर्व तौर पर आगे बढ़ाने के लिए रूस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ( ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल) से सम्मानित किया जाएगा। 4 अप्रैल को ही यूएई ने भी पीएम मोदी को अपने यहां के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से नवाजने का फैसला लिया था। यूएई के क्राउन प्रिंस की तरफ से जारी इस बयान में कहा गया था, 'इन संबंधों को और मजबूत करने में मेरे मित्र और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहम भूमिका निभाई है।' इससे पहले दक्षिण कोरिया, सऊदी अरब और यूएन में भी पीएम मोदी को कई अहम सम्मान से नवाजा जा चुका है।




    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा