Kumbh 2019

रसायनिक औद्योगिक पार्क में धमाका, 47 की मौत

Medhaj News 22 Mar 19,21:33:20 World

पूर्वी चीन के एक औद्योगिक पार्क में हुए धमाके में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शुक्रवार सुबह 47 हो गई। धमाके में घायल हुए कई लोगों ने दम तोड़ दिया है। झियांगशु काउंटी की सरकार के अनुसार, झियांग्सु प्रांत के यांगचेंग में एक रसायनिक औद्योगिक पार्क में फर्टिलाइजर फैक्ट्री में बृहस्पतिवार को आग लगने के बाद धमाका हुआ। चाइना डेली के अनुसार, शुक्रवार सुबह मृतकों की संख्या बढ़कर 47 पहुंच गई। आपात प्रबंधन मंत्रालय ने बताया कि घटनास्थल से 88 लोगों को बचाया गया। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने घटना पर दुख जताते हुए राहतकर्मियों से घायलों को बचाने की हर संभव कोशिश का निर्देश दिया है।





धमाका काफी गंभीर है और इसमें अभी तक 90 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। फैक्ट्री में काम करनेवाले 3000 लोगों को सुरक्षित दूसरे स्थलों पर भेजा गया है। आसपास रहनेवाले 1000 से अधिक लोगों से भी इलाका खाली करा लिया गया है। शी ने स्थानीय प्रशासन को धमाके के कारणों की जल्द से जल्द पड़ताल करने और उसके बारे में सूचना जारी करने का निर्देश दिया है। जिस कंपनी की फैक्ट्री में यह आग लगी है, वह देश में 30 से अधिक ऑर्गेनिक उत्पाद बनाने का काम करती है।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?