पाकिस्तान में सोने के दाम आसमान छू रहे
पाकिस्तान में आम आदमी की मुश्किलें रोजाना बढ़ती जा रही है | पेट्रोल-डीजल (Pakistan Petrol Diesel Rates Today) के बाद अब देश में सोने की कीमतें अब तक सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है | पाकिस्तानी अखबार की वेबसाइट डॉन न्यूज (Dawn) के मुताबिक, एक तौला यानी 10 ग्राम सोने की कीमतें अब तक के सबसे उच्चतम स्तर 90 हजार पाकिस्तानी (Pakistan Gold Rate Today) रुपये हो गई है | पिछले एक महीने के दौरान पाकिस्तान में सोना 12,840 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है | आपको बता दें कि 10 ग्राम सोने की कीमत जहां भारत में 39,970 रुपये प्रति दस ग्राम है | वहीं, पाकिस्तान में इस समय सोने की कीमत 90,000 पाकिस्तानी रुपये प्रति दस ग्राम है | भारत के मुकाबले ये दोगुनी से ज्यादा है | ऑल सिंध सर्राफा ज्वेलर्स एसोसिएशन (ASSJA) का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें बढ़ने से घरेलू स्तर पर दाम बढ़ रहे है |
अगले कुछ दिनों में घरेलू स्तर पर सोना 1 लाख रुपये की कीमतों को भी पार कर सकता है | ASSJA के प्रेसिडेंट हाजी हारुन रशीद चंद कहते हैं कि अब पाकिस्तान में सोना खरीदना आम आदमी के बस से बाहर हो चुका है | क्योंकि आम आदमी के लिए रोजाना के खर्चों को उठाना ही मुश्किल हो रहा है | वहीं, पाकिस्तान की स्थिति को लेकर जारी अनिश्चिचतता के चलते विदेशों से इन्वेस्टमेंट नहीं आ रहा है | किसी भी देश में आम नागरिकों के लिए बढ़ती महंगाई को झेलना सबसे ज्यादा परेशानी देने वाला होता है | अगर ये महंगाई वेनेजुएला और जिम्बाब्बे जैसे देशों की तरह से हजार फीसदी पर पहुंच जाए तो किसी भी देश की अर्थव्यवस्था (Economy) चरमरा जाएगी | महंगाई तब और भी ज्यादा खतरनाक हो जाती है जब कोई देश भयानक कर्ज में डूबा हो | कुछ ऐसे ही हालत इस वक्त पाकिस्तान (Pakistan) के है | महंगाई की मार झेल रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) इस समय बिल्कुल बेबस नजर आ रहे है |



